धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद। कोयला नगर कुसुम बिहार फेज-2 बीसीसीएल कॉलोनी में मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। लोग जागरण में रातभर देवी गीत पर झूमते रहे। जागरण कलाकारों ने भक्ति गीत व भजन प्रस्तुत किया। उद्घाटन देवप्रभा के कुंभनाथ सिंह ने किया। सफल बनाने में सुमंतो घोष, रंजीत सिंह, राम नारायण, प्रिंस सिंह, मुरारी सिंह, रंजीत राणा, गोपी चौबे, दीपक कुमार, बसंत महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...