लखनऊ, जनवरी 21 -- इस बार यूपी दिवस कुछ खास होगा। वजह यह है कि पहली बार यूपी दिवस का आयोजन प्रेरणा स्थल पर हो रहा है। वहीं इस बार पुरातत्व निदेशालय सात तरह की प्रदर्शनी लगाएगा। लोग यहां कुसुम वन, मेंढक मंदिर और बौद्ध गुफा की सैर भी कर सकेंगे। यूपी दिवस के मौके पर 24 से 26 जनवरी तक प्रेरणा स्थल पर यह आयोजन होगा। राज्य पुरातत्व निदेशालय की निदेशक डॉ. रेनू द्विवेदी ने बताया इस बार प्रेरणा स्थल पर पुरातत्व निदेशालय की ओर से कई बड़ी प्रदर्शनी लगाई जा रही हैं। इस दौरान सात तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सांस्कृतिक विभाग को पत्र भेजकर कार्यक्रम में जगह देने की अनुमति मांगी गई है। प्रदर्शनी में इस बार संरक्षित स्मारक गंगोली शिवाला मेंढक मंदिर का मॉडल खास होगा। यह भी खास रहेगा -पुरातत्व विभाग वर्चुअल रियलिटी तकनीकी का अनुभव कराएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.