रांची, मार्च 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के सुनगी पंचायत अंतर्गत लुदरू और पलसा गांव में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर वाटर पंप लगाने के नाम पर अनियमितता और ठगी का मामला सामने आया है। प्रभावित किसानों ने आरोप लगाया है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे 15-15 हजार रुपये वसूले गए, जबकि मात्र 5-5 हजार रुपये की ही रसीद दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह वसूली कर्रा रेलवे स्टेशन चौक स्थित एक प्रज्ञा केंद्र से जुड़े व्यक्ति द्वारा की गई। किसानों का कहना है कि योजना की पूरी जानकारी नहीं होने का फायदा उठाकर उनसे ऑनलाइन भुगतान के नाम पर अतिरिक्त राशि ली गई। लुदरू गांव के कुछ किसानों को योजना का लाभ मिला, जबकि पलसा गांव के एक लाभुक को राशि देने के बावजूद अब तक कोई लाभ नहीं मिल सका है। मामले को लेकर गुरुवार को भुक्तभोगी किसानों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.