रांची, अप्रैल 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर में नागरिक सुविधाओं में इजाफा करते हुए नगर निगम कुसुम विहार में नई लाइब्रेरी, बूटी मोड़ में आश्रय गृह बनवाएगा। मेयर रोशनी खलखो व डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने गुरुवार को इन योजनाओं का शिलान्यास किया। बूटी मोड़ में 1,13,29,000 रुपये की लागत से आश्रय गृह, मोरहाबादी में 3 करोड़ 25 लाख 57 हजार 200 रुपये की लागत से वेंडिंग जोन, दो करोड़ 31 लाख 89 हजार 100 रुपये की लागत से दो मंजिला आधुनिक लाइब्रेरी और मेडिका चौक से नाबार्ड कार्यालय तक 1,06,93,159 रुपये की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। निगम के अनुसार बूटी मोड़ में बनने वाला आश्रय गृह जी 2 भवन होगा। यह भी पढ़ें- 19 माह से नहीं हो रहा जर्मन हैंगर आश्रय स्थल के निर्माण का भुगतान इसमें 50 बेड की सुविधा होगी। किचन, डाइनिंग रूम, वॉशरूम, एचवाईडीटी, विद्युत कार्य...