रामनगर, अप्रैल 2 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर कुसुम गुप्ता को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। शोधार्थी कुसुम गुप्ता ने अपना शोध कार्य इफेक्ट ऑफ पेरेंटिंग स्टाइल ऑन लोकस ऑफ कंट्रोल एंड अकादमिक स्ट्रेस इन कॉलेज स्टूडेंट्स शीर्षक पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनीता जोशी के निर्देशन में पूर्ण किया है। मौखिकी परीक्षा कुमाऊं विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष व कला संकाय प्रोफेसर रजनीश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...