देहरादून, मार्च 10 -- देहरादून। फील गुड वुमेंस वेलनेस फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुसुम शर्मा, चंद्रकला नौटियाल और आशा बिष्ट सम्मानित हुई। मंगलवार को रिस्पना पुल स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया जा रहा है। राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और रोजगार के लिए बेहतर साबित होगा। संस्था की निदेशक पूनम शर्मा ने कहा की इस वर्ष एक लाख महिलाओं को संस्था से जोड़कर उन्हें रोजगार देना है। संस्था प्लास्टिक मुक्त सेनेटरी पैड को बनाकर और बेचकर अभीतक 34000 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुका है। कार्यक्रम में 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.