रामगढ़, मार्च 26 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्बा गांव की 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में 26 मार्च को वार्ड नंबर 4, सौदागर मोहल्ला में ज्ञान महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और घटना के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इस अमानवीय घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। विनोद जायसवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेषकर फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि कानून-व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.