हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम की बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को कमलुवागाजा बिजलीघर के कुसुमखेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभागीय मेंटेनेंस कार्य के चलते लोगों को सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि यह कार्य पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार किया गया था। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च करने पर भी ऊर्जा निगम की सप्लाई फेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...