कुसुंडा पुराने जीएम बंगला के पास भू-धंसान से दीवार गिरी, गैस रिसाव
धनबाद, अप्रैल 16 -- कुसुंडा के पुराने जीएम बंगला की दीवार भू-धंसान के कारण गुरुवार को गिर गई। जिस जगह पर दीवार गिरी है, वहां लगातार गैस रिसाव हो रहा है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि इसी जगह पर धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग (पूर्व में एनएच-32) पर केंदुआडीह थाना के समीप बुधवार की सुबह सड़क दो फीट धंस गई थी। सड़क में जगह-जगह दरार भी पड़ गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। आनन-फानन में जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां बैरिकेड लगा डायवर्ट रूट से वाहनों को निकाला जा रहा है। बीसीसीएल ने चेतावनी जारी करते हुए घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- केंदुआडीह में धनबाद-बोकारो हाईवे दो फीट धंसा, जगह-जगह दरार आशंका व्यक्त की गई है कि भू-धंसान की बड़ी घटना हो सकती है।बीसीसीएल की ओर से बताया गया कि यह इलाका सर्वाधिक संवेदनशील क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.