धनबाद, मई 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री सह बीसीसीएल कलयाण समिति के सदस्य केके सिंह ने बीसीसीएल सीएमडी को ज्ञापन देकर कुसुंडा एरिया ऑफिस (क्षेत्रीय कार्यालय) को धनसार स्थित लाल बंगला में स्थानांतरित करने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा गया है कि भूमिगत आग एवं भू-धंसान क्षेत्र घोषित होने के कारण कुसुंडा एरिया खतरे की जद में है। पहले तेतुलमारी स्थानांतरित किया जाना था, जिसका विरोध किया गया है। यदि कंपनी प्रबंधन लाल बंगला में एरिया ऑफिस को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया जाता है तो यह सुरक्षा कारणों से उचित होगा। लाल बंगला नन कोल बियरिंग एरिया में है। यह भी पढ़ें- कोयले के साथ सीबीएम के कारण बीसीसीएल की कोई भी खदान स्थायी रूप से बंद नहीं होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...