कुसियारा में दहकते अंगारों पर चले शिवभक्त
रामगढ़, मई 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के कुसियारा गांव में शनिवार रात्रि पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मंडा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोशनलाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि मनोज राम, मुखिया संदीप उरांव, मुखिया किरण यादव, पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, शिवप्रसाद मुंडा, अशोक महतो, मनोज महतो, मोहित महतो, प्रकाश महतो व किशोर महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं। मंडा पूजा में 35 भोक्ता और 101 सोक्ताइन ने दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति अपनी अटूट आस्था और भक्ति का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.