एटा, फरवरी 25 -- शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुसाड़ी के लिए सरकार से विकास की बड़ी सौगात मिली है। पंचायती राज विभाग ने गांव में भव्य पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। भवन के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को मांगलिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अब शहरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। अलीगंज रोड एनएच बाईपास स्थित गांव कुसाड़ी में प्रस्तावित पंचायत उत्सव भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसकी क्षमता 500 से लोगों के बैठने की होगी। यह भवन मुख्य रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा, जो कम खर्च में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कर सकेंगे। बता दे कि प्रदेश सरकार की योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्स...