गोरखपुर, अप्रैल 28 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र स्थित कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पश्चिम एक किमी दूर सोमवार की रात्रि अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के गौरा सुखरौली निवासी राहुल (14 ) पुत्र राम नगीना अपनी बहन पिंकी पत्नी गोविंद, निवासी जंगल चंवरी के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि राहुल दो भाइयों में छोटा था।दूसरी घटना तुर्रा नाले के पास की है, जहां जंगल सिकरी, खोराबार निवासी 25 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा पुत्र बद्री विश्वकर्मा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ईयरफोन बना जान का दुश्मन, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.