लखनऊ, अप्रैल 6 -- प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ अब इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में इको पार्क विकसित किया जा रहा है। करीब 4.84 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की योजना गोरखपुर को पूर्वांचल के बड़े पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गोरखपुर से कुशीनगर जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाला कुसम्ही जंगल पर्यटन के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसकी दूरी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर है। इसी मार्ग पर गोरखपुर एयरपोर्ट और भगवान बुद्ध से जुड़े स्थल हैं। वहीं, शहर का प्रसिद्ध रामगढ़ ताल भी महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुसम्ही जंगल में अत्याधुनिक इको पार्क विकसित किया ...