देवघर, जनवरी 24 -- सारवां। प्रखंड के कुसमाहा गांव में शुक्रवार को एकादशी उद्यापन व भागवत कथा को लेकर जल यात्रा का आयोजन किया गया। 101 महिलाओं व कुमारी कन्याओं द्वारा माथे पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ हर-हर महादेव का नारा लगाते हुए कुशमाहा जोरिया पहुंचे। पंडित भोला प्रसाद मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यजमान महामाया देवी सहित अन्य महिलाओं ने कलश में जल भरकर कलश माथे पर लेकर वापस मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शोभा यात्रा में शामिल हुए। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम 23 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.