धनबाद, अप्रैल 13 -- कुसमाटांड़, सिंदूरपुर, पलानी, अलकडीह, सांवलापुर, घड़बड़, शिवपुर, बाघमारा, रघुनाथपुर, चौकटांड़ सहित एक दर्जन गांवों में रविवार को पारंपरिक तरीके से तीन दिवसीय चड़कपूजा शुरू हो गई। मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ गांवों में पाटभ्रमण हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ भोक्ताओं के पूजा-अराधन से हुआ। भगवान शिव की अराधना की गई। सिंदूरपुर, कुसमाटांड़ विभिन्न गांवों में सोमवार को उपवास के मौके पर छऊ नृत्य कार्यक्रम होगा है। सिंदूरपुर में कार्यक्रम को ले अध्यक्ष देवाशीष पांडेय, आदित्य मुखर्जी, किशोर रजक, दीपक रजक, काली कुंभकार, जगदीश रजक, सादल रजवार, शंकर रजक, दयाशंकर परामाणिक, राजु रजवार, सुरज रजक, पुजारी समीर पांडेय आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.