मैनपुरी, अगस्त 11 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में देशभक्ति के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता ऋषभ कौशल के नेतृत्व में रामलीला मैदान से शुरू हुई इस यात्रा का शुभारंभ पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य और भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से तिरंगा दिखाकर किया। यात्रा में जगदीश प्रसाद गुप्ता इंटर कॉलेज, माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज, महाकवि देव इंटर कॉलेज तथा डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- एल बी एस एम कॉ...