मैनपुरी, जनवरी 8 -- मैनपुरी। यूपी सरकार के पूर्व आबकारी मंत्री तथा भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज रामनगर के निकट बनाए जाने का पत्र दिया है। इसके अलावा उन्होंने भोगांव, मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग भी की है। मुख्यमंत्री ने सारी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया है। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर जानकारी दी गई है कि 27 सितंबर 2025 को सरकार ने फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है। यह एक्सप्रेसवे आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे किशनी तहसील क्षेत्र के कुसमरा सौरिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.