मैनपुरी, फरवरी 27 -- कुसमरा। नगर के मुख्य चौराहे पर लगने वाला भीषण जाम अब नासूर बनता जा रहा है। स्थिति यह है कि सूरज ढलने के बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिलती। घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। समय की बर्बादी के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। चौराहे पर एनएचएआई द्वारा धीमी गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। आमतौर पर शाम के समय बाजार की भीड़ कम होने पर यातायात सुगम हो जाता है, लेकिन यहां हालात इसके उलट हैं। दूर-दराज जाने वाले ट्रक और डंपर घंटों फंसे रहते हैं, जिससे आसपास की गलियों में भी जाम की स्थिति बन जाती है। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर परिस्थितियों में अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.