धनबाद, जुलाई 13 -- जर्मनी में नौकरी कर रहे कुसबेड़िया गांव के 30 वर्षीय युवक तूफान मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन पूर्व हुई इस घटना की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। तूफान वर्ष 2016 से जर्मनी में डीएचएल कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी सुष्मिता मिश्रा भी वहीं एक दूसरी कंपनी में काम करती हैं। वर्तमान में परिजन मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव कुसबेड़िया लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि छह जुलाई को काम से अपने आवास लौटने के बाद तूफान की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यह भी पढ़ें- Siwan News दुबई से युवक का शव घर आने पर छाया मातम उन्हें तुरंत जर्मनी के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने...