मुरादाबाद, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन नगर एवं ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण "जय माता दी" के जयकारों से गूंज उठा। हर ओर भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां कुष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति माना जाता है। नगर के प्रमुख मंदिरों-सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, श्री शिव धाम पंचशील मंदिर (पीपल टोला), होली चौराहा स्थित शिव मंदिर, कैनाल कॉलोनी शिव मंदिर, वैश्य समाज गली का दुर्गा मंदिर, जाटवान मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर, 84 घंटा मंदिर एवं कायस्थान मंदिर सहित आसपास के गांवों-रामनगर खागूवाला, मैसूवाला, मानवाला, रूपपुर टंडौल...