कुष्ठ व टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, चंदवारा के गांवों में मरीजों का निरीक्षण
कोडरमा, अप्रैल 4 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। जिले में कुष्ठ एवं टीबी उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने चंदवारा प्रखंड के बेंदी, छतारा और भित्तिया गांवों का दौरा कर इलाजरत मरीजों के स्वास्थ्य की समीक्षा की तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान छतारा गांव में टीबी से पीड़ित एक मरीज की जांच कर उसे नियमित दवा सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही मरीज को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए एसटीएस सुनीता कुमारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।बेंदी और भित्तिया गांव में पहले से कुष्ठ मरीज चिन्हित हैं। हालिया सर्वे में भित्तिया गांव में एक नए संदिग्ध व्यक्ति में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि उसके घर में पहले से दो मरीजों का इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.