सोनभद्र, अप्रैल 12 -- म्योरपुर। सर्वेश्वरी समूह की रेणुकूट शाखा के माध्यम से रविवार को झारो खुर्द गांव की निर्धन, वृद्ध, विकलांग महिलाओं में 100 साड़ी वितरित किया गया। इस दौरान शाखा रेणुकूट के उपाध्यक्ष कमल किशोर उपाध्याय ने मानव कल्याण के लिए समूह के माध्यम से संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग व मिर्गी का निःशुल्क उपचार किया जाता है। क्षेत्र के रोगियों का उपचार करा उनका सहयोग करे। मुख्य अतिथि एसआई मिट्ठू प्रसाद राजभर ने संस्था के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि निर्धन व आभावग्रस्तों की मदद कर मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जाता है। इस मौके पर एसके सिंह सहित काफी संख्या में वृद्ध, विकलांग महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...