कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले के उरवां में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने एवं उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मिशन डायरेक्टर, झारखंड शशि प्रकाश झा ने किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में कहा कि कुष्ठ रोग धीमी गति से फैलने वाली बीमारी है और इसका पूर्ण इलाज संभव है, लेकिन सामाजिक भेदभाव के कारण मरीज शुरुआती अवस्था में बीमारी छुपा लेते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए पंचायत स्तर पर "कुष्ठ मुक्त पंचायत" ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.