बिजनौर, मई 14 -- विवेक विवि के मेडिकल लेबोरेटोरी साइंस विभाग द्वारा सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन के सहयोग से 'कुष्ठ रोग: भ्रांतियों को तोड़ें' विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था। विश्वविद्यालय के कुलपति एनके गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान एवं सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना आज भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त किया जा सके। यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर कॉलेज में जागर...