रामगढ़, दिसम्बर 2 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार 10 नवंबर से 4 दिसंबर तक कुष्ठ जागरुकता खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन, रामगढ़ और डॉ तुलिका रानी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, रामगढ़ के निर्देशानुसार कुष्ठ रोग खोज अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा, रामगढ़ में कुष्ठ रोग की जांच एवं स्कींनिग विधिवत रूप किया गया। साथ ही सभी को कुष्ठ रोग के बारे में एवं इससे बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। जहां विद्यालय के प्राचार्या अल्पना कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। गठित टीम में सावन कुमार ठाकुर, एनएलईपी रामगढ़ सुनील कुमार, पंकज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.