अमरोहा, जनवरी 31 -- मंडी धनौरा। शहर सीएचसी में शुक्रवार को विकसित भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ.राहुल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं बल्कि उनसे जुड़े सामाजिक कलंक (स्टिग्मा) को समाप्त करना भी है, ताकि कोई भी रोगी इलाज कराने से डरें नहीं। कहा कि समाज में प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना विकसित करना जरूरी है। अधिकारी-कर्मचारियों ने कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने को लेकर शपथ भी ली। इस दौरान डॉ.सीमा, डॉ.परवेज, डॉ.शिरीन, डॉ.अनामिका, शैली यादव, विनोद कुमार, अभिषेक वर्मा, संदीप सैनी, सोमेन रस्तोगी, कोमल यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.