कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का शुभारंभ जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने किया। इस दौरान डॉ रमण ने कहा कि हमें कुष्ठ रोग को भगाने और मिटाने की शपथ लेनी है। इसके बाद डॉ. मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश कुमार, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री, जिला खाद्य निरीक्षक अभिषेक आनंद समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. रमण कुमार ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान 15 दिनों तक चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाना है। अभियान के तहत सभी गांवों में सहिया के माध्यम से ग्राम सभाओं का आयोजन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.