मऊ, मार्च 10 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत चलने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान का सोमवार को एनएमएस हसनैन अहमद ने सीएससी दोहरीघाट से शुभारंभ किया। पहले दिन 260 टीमों ने 2372 घरों का सर्वे किया। जिसमें कुष्ठ रोग के 10 संदिग्ध मरीज मिले जिसमें चार लोगों में पुष्टि हो गई है। एनएमएस हसनैन अहमद ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में 23 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए गठित 260 टीमों द्वारा कुष्ठ रोगियों की पहचान करते हुए उनके इलाज कराया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 52 पर्यवेक्षक भी लगाए गए है, टीमों कि निगरानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के फरसरा खुर्द, सियरहि, नईबाजार, गोंठा, बेला कसैला, रसूलपुर, कुरंगा सहित अन्य उपस्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवो में सोमवार से घर-घर कुष्ठ रोग खोजी अभ...