मुरादाबाद, जनवरी 30 -- रेलवे मंडल अस्पताल में विश्व कुष्ठ (लेप्रोसी) दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस दौरान दौरान तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय से दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुष्ठ रोग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने कुष्ठ रोग के प्रारंभिक लक्षण, उपलब्ध उपचार सुविधाएं, रोग की रोकथाम और नियमित दवा सेवन से पूर्ण उपचार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से अपील की गई कि वह समाज में जागरूकता फैलाएं, किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.