कुष्ठ रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाने को कार्यक्रम आयोजित
कोडरमा, अक्टूबर 2 -- कोडरमा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने की। कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के उन्मूलन को लेकर सामूहिक रूप से शपथ भी ली गई। पदाधिकारियों और कर्मियों ने कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करने, लोगों को रोग के लक्षणों के प्रति जागरूक करने तथा संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर कुष्ठ रोग मुक्त भारत का लिया गया संकल्प इस दौरान जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.