बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शहर के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ प्रचार सामग्री बांटी। कुष्ठ रोग के विषय में बताया में कि कुष्ठ के दाग धब्बों में सुन्नपन होता है, खुजली नहीं होती है, पसीना नहीं आता, कान पर गांठे होना तथा नाक का बैठ जाना आदि लक्षण मिलते हैं। एमडीटी खाने से रोगी पूर्णतया ठीक हो जाता है। यदि व्यक्ति समय से इलाज ले लेता है तो विकलांगता से बच जाता है। उसका इलाज एमडीटी है जो सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है। इस मौके पर एनएमए मानवीर ने शपथ कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.