औरैया, फरवरी 10 -- अछल्दा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा की टीम ने क्षेत्र के ग्राम ग्वारी में लोगों को जागरूक किया। टीम ने घर-घर जाकर तथा जनसमूह के बीच पहुंचकर बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ. शिवेंद्र चौहान ने ग्रामीणों को बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि शरीर पर किसी प्रकार का सफेद या सुन्न दाग दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच व परामर्श लें। समय रहते उपचार शुरू होने पर रोग पूरी तरह ठीक हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि कुष्ठ रोग का इलाज सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है। टीम ने ग्वारी स्थित कंपोजिट विद्यालय मे...