कुष्ठ रोग की पहचान को लेकर निकली जागरुकता रैली
लातेहार, अक्टूबर 2 -- लातेहार, संवाददाता। गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में कुष्ठ रोग जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो व चिकित्सकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर की। सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो व अन्य चिकित्सकों ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को सदर अस्पताल परिसर से रवाना किया। रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को कुष्ठ रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान और उपचार के प्रति जागरूक किया। सिविल सर्जन ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को 2 से 8 अक्तूबर तक कुष्ठ जागरुकता सप्ताह मनाकर आम लोगों को रोग के संभावित लक्षणों की जानकारी देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जयंती पर गांधी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.