कुष्ठ रोग की जांच के लिए अब मरीजों को दिल्ली नहीं जाना होगा
गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल में अब कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) जांच की सुविधा शुरू हो गई है। गुरुवार को अस्पताल की एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) में सीएमओ ने नई जांच सेवा का उद्घाटन किया। पहले ही दिन एक संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जनपद में फिलहाल 119 कुष्ठ रोगियों का उपचार चल रहा है। लेप्रोसी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश तेवतिया ने बताया कि जनपद के संदिग्ध कुष्ठ रोगियों को जांच के लिए अब तक दिल्ली जाना पड़ता था। जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी। लेकिन अब गाजियाबाद में ही स्लिट स्किन स्मीयर (एसएसएस) जांच उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। संयुक्त अस्पताल की आईपीएचएल में नई जांच सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।इसी कड़ी में गुरुवार को सीएमओ डॉ. अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.