मधुबनी, जनवरी 31 -- मधुबनी, एक संवाददाता। कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार के माध्यम से संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के उद्देश्य से जिले में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का लक्ष्य कुष्ठ रोग से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को समाप्त करना और रोगियों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी गांव-गांव जाकर छिपे हुए कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगे, ताकि उन्हें समय पर निःशुल्क दवा और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि कुष्ठ रोग पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते इसकी पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए। कुष्ठ निवारण पखवाड़ा की औपचारिक शुरुआत सदर अस्पताल मधुबनी में हुई, जहां एसीएमओ डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.