मुरादाबाद, मार्च 13 -- जिला कुष्ठ कार्यालय से पहुंची टीम ने ब्लॉक के गांवों में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को लगी टीमों का औचक निरीक्षण किया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. भास्कर अग्रवाल ने टीमों का कार्य घर घर जाकर जांचा, जिसमें उनका कार्य संतोषजनक पाया गया, साथ ही संदिग्ध का परीक्षण किया, जो कि कुष्ठ प्रभावित पाया गया। नॉन मेडिकल सुपरवाइजर विनोद कुमार पाल ने टीमों को कार्य ठीक ढंग से करने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अब तक टीमों ने 54 संदिग्ध रोगी को चिह्नित किया है जिसमें अभी तक 27 लोग सीएचसी पर जांच के लिए पहुंचे, जिनमें 2 व्यक्तियों में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज शुरू किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.