मुरादाबाद, मार्च 7 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोगी खोजी अभियान के तहत सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इस बीच कुल 366 टीमों का गठन किया गया। शनिवार को बैठक में बोलते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने कहा कि टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोगी की पहचान करेगी,ताकि उन्हें निशुल्क उपचार प्रदान किया जा सके। प्रशिक्षण में बताया गया कि ऐसे लोग जिनके शरीर पर तामिया रंग का दाग हो और वह सुन्न हो, उसे दाग पर पसीना आता हो, या बाल झड़ गए हो, शरीर पर गांठे होना भी कुष्ठ रोग हो सकता है। इस बीच कहा कि ऐसे रोगियों की खोज के लिए ग्राम प्रधान व समाजसेवी लोगों से भी सहयोग लिया जा सकता है ताकि रोगियों को समय पर उपचार मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...