हरिद्वार, सितम्बर 30 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर डॉ. प्रदीप्त कुमार नायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुष्ठ रोगियों का पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं, राशन कार्ड, पेंशन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि किसी पात्र व्यक्ति को दस्तावेजों के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक में डॉ. नायक ने मानवाधिकारों के संरक्षण और कमजोर एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

कुष्ठ रोगियों के लिए आवश्यक निर्देश उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों को उपचार और दवाओं के साथ सम्मानजनक जीवन के लिए सामाजिक और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाए। पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं ...