मऊ, जनवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। मऊ सर्राफा मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार सर्राफ के निर्देशन में सर्राफा मंडल के सदस्यों ने रविवार को इंदारा स्थित मिशन कुष्ठ रोगी सेवा सदन पहुंचकर कंबल वितरण किये। सर्राफा मंडल के सदस्यों ने पचास से अधिक जरुरतमंदों को कंबल का वितरण किए। इस दौरान मऊ सर्राफा मंडल के अध्यक्ष विजय सर्राफ ने कहा कि जरुरमंदों को सहायता देने का क्रम लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर सूर्यांशु सर्राफ, जमुना प्रसाद वर्मा, उदय प्रताप आर्य, मंडल के उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, मनीष कुमार वर्मा, जवाहर लाल चौहान, नसीम अहमद, प्रमोद वर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.