बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करने की ली शपथ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में कुष्ठ दिवस मना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कुष्ठ दिवस मनाया गया। सदर अस्पताल में शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कर्मियों ने कुष्ठ रोग के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा रोगियों के साथ भेदभाव न करने की शपथ ली। एसीएमओ ने कहा कि महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के प्रति विशेष स्नेह और सेवा भाव रखते थे, इसी कारण उनकी पुण्यतिथि को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सेवा और देखभाल करने से यह बीमारी नहीं फैलती है। बल्कि यह एक जीवाणुजनित रोग है, जिसका पूर्ण इलाज संभव है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.