बुलंदशहर, जनवरी 30 -- राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन अभियान शुक्रवार से शुरु हो गया है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कुष्ठ रोग अभियान को लेकर बैठक की गई। इस दौरान सभी को कुष्ठ रोग के प्रति संवेदनशीलता और इसके उन्मूलन शपथ दिलाई गई। डीएम ने कहा कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं बल्कि एक सामान्य बीमारी है, जिसका समय पर इलाज संभव है। 13 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाई जाए। बैठक की शुरुआत में डीएम ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कुष्ठ रोग के प्रति संवेदनशीलता और इसके उन्मूलन की शपथ दिलाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज से कुष्ठ रोग के प्रति भेदभाव को खत्म करना और रोगियों को मुख्यधारा में लाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सिर्फ स्वास्थ्य विभाग तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.