कुष्ठ रोगियों की जांच कर नियमित इलाज की दी गई सलाह
पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डेमियन फाउंडेशन फॉर इंडिया ट्रस्ट, चेन्नई के सचिव डॉ. एम. शिवाकुमार ने मंगलवार को पलामू के लामीपतरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लेस्लीगंज का भ्रमण कर कुष्ठ रोगियों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के उपचार, दवा वितरण और उपलब्ध कराई जा रही सहायक सामग्री की स्थिति की जानकारी ली। डॉ. शिवाकुमार ने मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे स्वयं देखभाल किट, विशेष प्रकार की सुरक्षात्मक चप्पल समेत अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता और उसके उपयोग की भी समीक्षा की। इसके बाद जिला कुष्ठ रोग पदाधिकारी कार्यालय में कुष्ठ रोगियों, विशेषकर कुष्ठ प्रतिक्रिया से प्रभावित मरीजों की जांच और परामर्श किया गया। यह भी पढ़ें- कुष्ठ रोगियों को स्वास्थ्य, राशन और पेंशन की सुविधा दिलाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.