कोडरमा, अगस्त 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) तिलैया में कुष्ठ मरीजों के लिए सेल्फ केयर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. रमण कुमार ने कहा कि कुष्ठ मरीजों में हाथ-पैर में सुन्नपन और अल्सर की समस्या के कारण समय के साथ विकृति बढ़ सकती है। मरीजों से नियमित रूप से सेल्फ केयर का अभ्यास करने की अपील की।एनएलआर झारखंड के सहयोग से काशीनाथ चक्रवर्ती ने कुष्ठ मरीजों को हाथ, पैर और आंखों की देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य कर्मियों को भी सेल्फ केयर संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मरीजों को गर्म वस्तुओं को सीधे हाथ से नहीं पकड़ने, ठंड में आग तापते समय सावधानी बरतने तथा प...