घाटशिला, मार्च 18 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। कुष्ठ उन्मूलन के लिए फेज-2 के क्रम में चलाए जा रहे कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत जिला की टीम ने मंगलवार को प्रखंड का दौरा किया। टीम के साथ सेंट्रल लेप्रोसी टीचिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट चेन्नई से डॉक्टर की टीम आई थी। टीम ने कुष्ठ रोगी उन्मूलन का कार्य कर रही सहिया एवं पुरुष कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान, दीवार लेखन व संदिग्ध मरीजों की सूची तैयार कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए भेजने के कार्य की समीक्षा की व कार्य पर संतोष व्यक्त किया। जिला कुष्ठ परामर्श डॉक्टर राजीव लोचन महतो ने बताया यह कार्यक्रम 9 मार्च से 23 मार्च 2026 तक बृहद पैमाने पर चलाए जा रहा है। उसके बाद भी कार्यक्रम जारी रहेगा। जांच में शरीर पर पाए जाने वाले दाग के अनुसार पीड़ित का इलाज किया जाता है, जो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.