उन्नाव, जनवरी 30 -- नवाबगंज। स्थानीय सीएचसी में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू इस अभियान में डॉ राजेश कुमार ने कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इसदौरान उन्होंने रोग उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई, जिसमें कुष्ठ पीड़ितों से भेदभाव न करने व समय पर इलाज कराने का संकल्प लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक नवाबगंज ब्लॉक में विशेष पखवाड़ा चलेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा बहुएं व कुष्ठ कर्मी घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे पोस्टर व पैंफलेट बांटेंगे। वे रोग की भ्रांतियां दूर करेंगे तथा संदिग्ध मरीजों की जांच कर सीएचसी पर इलाज सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.