पलामू, जुलाई 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित एनएमओ एवं एनएलईपी पर्यवेक्षकों के लिए दो दिनी ओरिएंटेशन प्रशिक्षण का समापन हुआ। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक अमूल्य महतो ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों के कौशल को उन्नत करते हुए कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, शीघ्र निदान, प्रभावी उपचार एवं रोगियों के बेहतर प्रबंधन को सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय समन्वयक के अनुसार डीपीएमआर सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, रेफरल प्रणाली को अधिक प्रभावी करने, रिकॉर्ड एवं रिपोर्टिंग व्यवस्था में सुधार तथा कार्यक्रम के प्रमुख संकेतकों की समीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में जिला कुष्ठ नि...