एटा, मार्च 10 -- नदरई गेट स्थित शनिदेव मंदिर की श्री शनि देव मंदिर कार्यकारिणी के सदस्यों ने कछला के कुष्ठ आश्रम पर कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए, उन्हें भोजन भी कराया। अध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि वह कासगंज से कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बस से कछला गंगा घाट के कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां आश्रम में मौजूद सभी लोगों को भोजन कराया, फल, बिस्कुट एवं दक्षिणा दी। उपाध्यक्ष बासु जैन ने बताया कि कमेटी प्रति वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। कुष्ठ रोगियों ने उनकी जरूरत का सामान भी दिया गया। राजेश साहू, रमेश साहू, सचिन जैन, मनीष जैन, उमाशंकर सोमानी, रजनीश वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, अमित गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, विजय सिंह चंदेल, अरुण साहू, कुलदीप सक्सेना, विकास अग्रवाल एवं अन्य महिलाएं व लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...