बलरामपुर, जनवरी 30 -- उतरौला, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में शुक्रवार को कुष्ठरोग उन्मूलन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में अधिकारियों व कर्मचारियों को कुष्ठरोग से जुड़े सामाजिक भ्रम दूर करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार का संकल्प दिलाया गया। अधीक्षक डॉ. सिंह ने कुष्ठरोग के लक्षण, पहचान, उपचार और रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि कुष्ठ रोग संक्रामक अवश्य है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार से पूरी तरह ठीक हो सकता है। शुरुआती अवस्था में जांच होने पर मरीज को सामान्य जीवन में वापस लाया जा सकता है। उन्होंने समाज में फैली गलत धारणाओं को खत्म करने पर विशेष जोर दिया। अधीक्षक ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.