कुष्ठ, टीबी व एनसीडी कार्यक्रमों की समीक्षा, स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
कोडरमा, अगस्त 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने शुक्रवार को मरकच्चो प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों एवं गांवों का निरीक्षण कर कुष्ठ, टीबी एवं गैर संचारी रोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर, पीएचसी फुलवरिया सहित खेशमी, लक्ष्मीपुर एवं धरगांव का दौरा किया। पीएचसी फुलवरिया में डॉ. रमण कुमार ने टीबी एवं लेप्रोसी से संबंधित रिकॉर्ड और किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने की डीपीए इंदिरा कुमारी को सभी रिकॉर्ड की जांच एवं अद्यतन करने का निर्देश दिया। साथ ही उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवीपुर में संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.